मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा,कंटेनर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत

Sarita
12 Jan 2026 11:46 AM IST
MP News:  भीषण सड़क हादसा,कंटेनर की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत
x
MP News: जिले के ग्राम रेवली–देवली के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में कार सवार नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी निखिलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उज्जैन के महानंदा नगर का निवासी बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे। हादसे के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी मनासा से नीमच की ओर आ रहे थे, तभी रेवली–देवली के समीप यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Next Story