मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

Sarita
16 March 2025 12:14 PM IST
MP News: भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाने में भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक बेगमगंज से सुल्तानगंज आ रही थी. तभी सुल्तानगंज के पास घाट पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. सुल्तानगंज पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सागर जिले की तहसील खुरई के ग्राम तेवरी निवासी दिलीप अहिरवार के रूप में हुई है. जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अभिराज पिता संतोष अहिरवार के रूप में हुई है. दोनों युवक खुरई के तेवरी के रहने वाले थे और मेहंदी गांव जा रहे थे|
पुलिस ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान दिलीप अहिरवार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अभिराज का अभी इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस शव का मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है|
Next Story