मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 7 घायल

Sarita
21 Feb 2026 11:02 AM IST
MP News:  भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, 7 घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के पास शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिंड-ग्वालियर हाईवे (NH-719) पर बारात से ग्वालियर लौट रही बस ने एक कार को टक्कर मार दी। इस भीषण घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की वजहों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार बस की तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
मौके पर सूचना मिलते ही गोहद चौराहा पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल सात लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत ग्वालियर के अस्पताल में रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से जा रही बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान उसने यात्रियों से भरी एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों और पुलिस को काफी देर तक घटनास्थल को संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
Next Story