- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भीषण सड़क...
मध्य प्रदेश
MP News: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार का अचानक फटा टायर
Sarita
19 May 2025 12:18 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात सांची विदिशा रोड पर जिंद बाबा मंदिर के पास खड़ी कार और मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार कार टकराकर खाई में जा गिरी. कार का चालक घायल हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से कार चालक को कार से बाहर निकालने में मदद की गई. पुलिस ने बताया कि कार चालक खजूरी भोपाल का रवि ठाकुर बताया जा रहा है|
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रवि ठाकुर को भोपाल रेफर कर दिया गया है. तेज रफ्तार कार का टायर फटने से आगे के दोनों पहियों के टायर उड़ गए. कार के दोनों पहियों के टायर करीब 20 फीट दूर जा गिरे. मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को खाई से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा. क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया. यह घटना रायसेन विदिशा रोड पर ग्राम खानपुरा के पास जिंद बाबा के मंदिर के पास की है|
TagsMPहादसाकारफटाटायरMPaccidentcarbursttyreजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





