मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों में टक्कर, दो लोगों की मौत

Sarita
8 March 2025 12:35 PM IST
MP News: भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों में टक्कर, दो लोगों की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के सुनहरा थाना क्षेत्र में प्याज से भरे लोडिंग वाहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना शनिवार सुबह की है. लोडिंग वाहन में प्याज भरा हुआ था और दोनों व्यक्ति प्याज लेकर मंडी जा रहे थे. इसी दौरान सामने से अज्ञात वाहन ने लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी|
सूचना मिलने पर सुनहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, सुनहरा थाना पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और सड़क पर बिखरे प्याज को हटवाया गया है|
Next Story