- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भीषण सड़क...

x
MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, घायल का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देवास के गांव सिरोलिया की है, जहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई है. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. यह घटना शनिवार की है. नागदा के रहने वाले इरशाद और भूरा किसी काम से गांव सिरोलिया जा रहे थे|
इसी दौरान दीपक की बाइक से उनकी टक्कर हो गई. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इसमें इरशाद और दीपक की मौत हो गई. भूरा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक दीपक कन्नौज का रहने वाला था. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि दीपक कहां जा रहा था. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है|
TagsMPहादसाबाइकोंटक्करमौतMPaccidentbikescollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





