मध्य प्रदेश

MP News: भीषण सड़क हादसा, टेम्पो पलटा, तीन लोगों की मौत

Sarita
12 April 2025 9:32 AM IST
MP News: भीषण सड़क हादसा, टेम्पो पलटा, तीन लोगों की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आने वाले पेटलावद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायपुरिया थाना क्षेत्र में बोलासा घाट पर शुक्रवार की रात को टेंपो पलट गया इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 8 से ज्यादा लोग घायल हैं सभी को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया बताया जा रहा है कि तीन की हालत गंभीर है।
पेटलावद थाना पुलिस ने बताया है कि सभी लोग धार जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक व्यक्ति को इलाज के लिए पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी बोलासा घाट पर वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया, एक व्यक्ति ने जहर खा लिया था जिसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर सभी लोग जा रहे थे।
Next Story