- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खौफनाक...

x
MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर से अचानक खून बहता दिखाई दिया। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला तो खून की एक धार सीधे एक हरे रंग के बक्से में जाती दिखाई दी। जब बक्से को खोला गया तो उसमें से एक 40 वर्षीय विधवा महिला का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान अनीता चौधरी के रूप में हुई है, जो महाराज नगर इलाके में अकेली रहती थी। वह माता मंदिर में प्रसाद बेचकर गुजारा करती थी। वह लापता थी। जब वह 24 घंटे तक घर नहीं लौटी तो उसके भाई ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार रात घर से खून बहने की खबर से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
शुरुआती तौर पर पुलिस की जांच में साफ हुआ कि वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था। हत्यारों ने पहले महिला की हत्या की। फिर शव को हरे रंग के बक्से में भरकर उस पर सामान रख दिया गया और बक्से में ताला लगाकर सबूत छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
TagsMPवारदातबक्सेलाशMPincidentboxesbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





