- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ट्रक और बाइक...
मध्य प्रदेश
MP News: ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
Sarita
1 April 2025 6:11 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के नेशनल हाईवे 39 रीवा-सीधी रोड पर चौडियार मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है. चार मोटरसाइकिल पर सवार आठ युवक मोहनिया टनल घूमने गए थे. जहां एक ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई और दो मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना की सूचना गुढ़ पुलिस को दी गई जहां गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव सहित टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चारों युवकों के शवों को एंबुलेंस के जरिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया|
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि चार लड़के नाश्ता करने के लिए होटल पर रुके थे और दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आगे बढ़ गए. जो चौडियार मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से टकरा गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ रत्नेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे के बाद पहले से मृत चारों युवकों के शवों को संजय गांधी अस्पताल लाया गया. उन्हें पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रख दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिवार को सौंप दिया जाएगा।
TagsMPट्रकबाइकटक्करचारमौतMPtruckbikecollisionfourdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





