मध्य प्रदेश

Mp News: धार्मिक यात्रा से लौटते समय भीषण हादसा,3 लोगों की मौत,गांव में मातम

Sarita
28 July 2025 7:30 AM IST
Mp News: धार्मिक यात्रा से लौटते समय भीषण हादसा,3 लोगों की मौत,गांव में मातम
x
Mp News: सीहोर जिले के बोरखेड़ा बामन निवासी शर्मा परिवार रविवार को धार्मिक यात्रा से लौटते समय देवास जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। बेड़ामऊ-पोलाई के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे सुनीता शर्मा, उनके बेटे अभिषेक और बहू नेहा की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शर्मा परिवार काफी मिलनसार और सामाजिक था। मूल रूप से बोरखेड़ा बामन निवासी यह परिवार कामकाज और पढ़ाई के सिलसिले में भैरूदा के वार्ड क्रमांक 11 में रह रहा था। वे त्योहारों और सामाजिक आयोजनों पर गाँव आते थे और सभी से स्नेहपूर्वक मिलते थे। अब ग्रामीणों के बीच उनकी यादें ही बची हैं। कमलापुर थाना प्रभारी उपेंद्र नाहर ने बताया कि हादसे की प्रारंभिक जाँच में तेज़ रफ़्तार और सड़क पर मवेशियों को कारण माना गया है। मृतक परिवार राजस्थान से एक धार्मिक यात्रा से लौट रहा था। मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है।
Next Story