- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भीषण हादसा,...
मध्य प्रदेश
MP News: भीषण हादसा, बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत
Bharti Sahu 2
2 Dec 2024 12:13 PM IST
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ और दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भोगी टेड़ा जोड़ के पास गुणवंत बाबा के मंदिर के पास हुआ. मौके पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. आपको बता दें कि देवकुमार गंगारे और राजकुमार करोचे की मौत हो गई. देवकुमार बडोरा का रहने वाला था और राजकुमार बडोरा से भोगी टेड़ा लौट रहा था|
दोनों बाइकों की भिड़ंत में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे में राजेश चिन्ते और रोशन उइके घायल हो गए. घायलों को बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवकुमार अपने घर आए रिश्तेदार को छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था|
जबकि राजकुमार अपने साथी के साथ काम करके लौट रहा था. अचानक उनकी बाइकों में टक्कर हो गई. बैतूल बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
TagsMPबाइकभिड़ंतदोमौतMPbikecollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





