भारत

युवा IPS अफसर की ड्यूटी के पहले दिन दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
2 Dec 2024 12:00 PM IST
युवा IPS अफसर की ड्यूटी के पहले दिन दर्दनाक मौत
x
सीएम का ट्वीट आया.
नई दिल्ली: कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग लेने जा रहे 26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई. हर्ष बर्धन कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले थे.
पुलिस ने बताया कि ये हादसा रविवार शाम को हुआ, जब आईपीएस अधिकारी की गाड़ी का टायर कथित तौर पर हासन जिले में किट्टाने के पास फट गया, जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और वो सड़क किनारे घर और एक पेड़ से टकरा गई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हर्ष बर्धन होलेनरासीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बर्धन के सिर में गंभीर चोटें आई और इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं.
पुलिस ने कहा कि आईपीएस अधिकारी ने हाल ही में मैसूर में कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपनी चार सप्ताह की ट्रेनिंग खत्म की थी और उन्हें हासन जिले में एएसपी के रूप में नियुक्ति मिली थी. उनके पिता एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट हैं. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
सीएम सिद्धारमैया ने X पर लिखा, "हासन-मैसूर राजमार्ग की किट्टाने सीमा के पास एक भीषण हादसा में प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की मृत्यु के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि हादसा तब हुआ जब वह वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आईपीएस कार्यालय में कार्यभार संभालने के लिए जा रहे थे. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हर्ष बर्धन की आत्मा को शांति मिले. मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story