मध्य प्रदेश

MP News: भीषण हादसा, ट्रक ने बारातियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, महिला की मौत

Sarita
14 April 2025 6:21 AM IST
MP News: भीषण हादसा, ट्रक ने बारातियों से भरी पिकअप को मारी टक्कर, महिला की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, शादी समारोह से लौट रहे बारातियों को ले जा रही पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी. यह घटना कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है. इस घटना में 14 लोग घायल हुए हैं और एक महिला की मौत हो गई है. घायलों का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है|
बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी. इस घटना में बुट्टू साकेत नाम की महिला की मौत हो गई है. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है|
Next Story