मध्य प्रदेश

MP News: भीषण हादसा, ब्रेक फेल होने से पलटी पिकअप , 6 लोग घायल

Sarita
29 July 2025 6:24 AM IST
MP News: भीषण हादसा, ब्रेक फेल होने से पलटी पिकअप , 6 लोग घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, सोमवार को सिलवानी से 5 किलोमीटर दूर नकटी नदी के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मजदूर सवार थे। आपको बता दें कि इस पिकअप में 22 लोग सवार थे। जिनमें से 6 मजदूर घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर विदिशा से दमोह जा रहे थे, रास्ते में बारिश होने के कारण पिकअप का ब्रेक खराब हो गया और पिकअप पलट गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को टोल प्लाजा एम्बुलेंस और डायल हंड्रेड की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पिकअप में मजदूरों के छोटे बच्चे भी सवार थे।
Next Story