मध्य प्रदेश

MP News: भीषण हादसा, डंपर और कार में टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sarita
21 Feb 2025 6:56 AM IST
MP News: भीषण हादसा, डंपर और कार में टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
x
MP News: ग्वालियर इटावा नेशनल हाईवे पर 2 दिन के अंदर दूसरा बड़ा हादसा हुआ है, डंपर और कार की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं, सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मृतकों में दूल्हे का भाई और रिश्तेदार शामिल हैं, मेहगांव थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास यह हादसा हुआ, घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश सिंह राठौर के छोटे बेटे विकास की आज शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए उनका बड़ा बेटा आकाश अपने रिश्तेदार मंगल और उमेश, धीरज और सुनील के साथ ग्वालियर से मेहगांव आ रहा था।
सुबह 5 बजे से करीब 2 किमी पहले नारायणपुर के पास कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिसमें आकाश, मंगल और उमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धीरज और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मेहगांव थाना पुलिस सभी को अस्पताल लेकर आई। जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया है। आपको बता दें कि दो दिन पहले भी भिंड के जवाहरपुरा के पास भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी, आज फिर बड़ा हादसा सामने आया है।
Next Story