मध्य प्रदेश

MP News:भीषण हादसा, बस और कंटेनर की टक्कर, 14 घायल

Bharti Sahu 2
13 Oct 2024 6:14 AM IST
MP News:भीषण हादसा, बस और कंटेनर  की टक्कर, 14  घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के गुना से गुजरे नेशनल हाइवे क्रमांक 46 पर लगभग 3 बजे एक यात्री बस कंटेनर में पीछे से टकरा गई। हादसे में 14 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बालाजी ट्रेवल्स की बस मथुरा से इंदौर की ओर जा रही थी। इस बस में अधिकांश सवारियों को महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचना था। शनिवार सुबह लगभग 3.20 बजे गुना नेशनल हाइवे स्थित खटकिया पहुंचते ही बस चालक ने आगे चल रहे एक कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खो जाने की वजह से बस कंटेनर में पीछे से टकरा गई।रात का समय होने की वजह से बस के अंदर सो रहीं एक दर्जन से ज्यादा सवारियों को गंभीर चोट पहुंची है। इनमें एक ही परिवार के 8 लोग घायल बताए जाते हैं। दुर्घटना में बस क्लीनर भी जख्मी हुआ है, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकांश घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर बस में सवार यात्रियों के परिजनों का दूर-दराज के शहरों से गुना जिला अस्पताल पहुंचना शुरु हो गया था। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है और यात्रियों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story