छत्तीसगढ़

CG: कुसमुंडा थाना प्रभारी ने विजयादशमी में की शस्त्र पूजा

Shantanu Roy
12 Oct 2024 6:14 PM GMT
CG: कुसमुंडा थाना प्रभारी ने विजयादशमी में की शस्त्र पूजा
x
छग
Korba. कोरबा। पूरे देश में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के कुसमुंडा थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा एवम पुलिस कर्मचारियों द्वारा पूरे विधि विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई। पुलिस द्वारा दशहरा में शस्त्र पूजन की परम्परा रही है। शस्त्रागार में सभी आधुनिक हथियारों की साफ-सफाई कर थाना प्रभारी सहित सभी थाना स्टाफ ने शस्त्रों की पूजा की। प्रसाद की भी वितरण किया गया। थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि विजयादशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। थाने में इस दिन हथियारों की पूजा करने की परंपरा रही है।


टीआई ने दुर्गा पूजा- नवरात्रि, विजय दशमी की सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी साथ ही दशहरे का पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की गई है। थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया की क्षेत्र में विकास नगर, आदर्श नगर, धर्मपुर, बरमपुर सहित कई इलाकों में रावण दहन का कार्यक्रम होता है,ऐसे में लोगों की अत्यधिक भीड़ जुटती है,पुलिस द्वारा सभी कार्यक्रम स्थल में पुलिस की मौजूदगी रहेगी साथ ही लगातार पेट्रोलिंग भी की जाएगी। असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के साथ किसी भी अपराधिक गतिविधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
Next Story