- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: हिस्ट्रीशीटर...
मध्य प्रदेश
MP News: हिस्ट्रीशीटर फरार अपराधी हथियार बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया
Sarita
4 March 2025 9:29 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के लिए बदनाम हो चुके निमाड़ क्षेत्र से एक बार फिर हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई है. पुलिस ने बड़वानी जिले के सेंधवा थाना क्षेत्र के एक गांव में दबिश देकर एक आरोपी को हथियार बनाते रंगे हाथों पकड़ा है. उसके कब्जे से 15 अवैध हथियार और उन्हें बनाने का सामान भी बरामद किया गया है. इनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरे राज्यों के लोगों से संपर्क कर उन्हें हथियार सप्लाई करता था. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अवैध हथियारों के मामले में हिस्ट्रीशीटर फरार इनामी बदमाश निकला. उसके कब्जे से पिछले सालों में 15 हथियार बरामद हुए थे. वहीं कुछ समय पहले हथियारों की सप्लाई के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उस पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित था. 10 देशी कट्टे सहित पांच देशी कट्टे बरामद
इधर, पूरे मामले की जानकारी देते हुए सेंधवा एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि रविवार को ग्रामीण थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खुरमाबाद में एक व्यक्ति अवैध हथियार बना रहा है। जिस पर चौकी प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने वहां दबिश दी। इस दौरान बताए गए स्थान पर एक व्यक्ति हथियार बनाते हुए और अन्य हथियारों के साथ नजर आया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कमल सिंह बताया, जिसके कब्जे से 12 बोर के 10 देशी कट्टे और मौके से पांच देशी कट्टे भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि हथियार बनाने के बाद गिरफ्तार आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दूसरे राज्यों से ग्राहक ढूंढकर उन्हें बेचता था।
आरोपी पुराना भगोड़ा इनामी अपराधी निकला
वहीं, एसडीओपी वाघमारे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इतनी बड़ी संख्या में हथियार क्यों बना रहा था और किसे देने जा रहा था, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। जिसके बाद इन हथियारों के खरीदारों को भी पकड़ा जाएगा। साथ ही आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, जिसमें पता चला है कि साल 2021 में भी वह तीन पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हुआ था। जिसके बाद साल 2023 में उससे 12 पिस्तौल बरामद हुई थीं। इतना ही नहीं साल 2025 में भी वह एक व्यक्ति को हथियार सप्लाई करने गया था। लेकिन उस समय वह पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया था।
TagsMPहिस्ट्रीशीटरअपराधीHistory sheeterCriminalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





