- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मारी, 2 की मौत, 8 घायल
Sarita
19 July 2025 6:43 AM IST

x
MP News: सिवनी में नशे में धुत एक ट्रक चालक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सिवनी जिले के रुखड़ गाँव की है। जहाँ 1 बजे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय टैक्सी को पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायलों का इलाज कुरई अस्पताल में चल रहा है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। शुरुआती जाँच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि उसने इससे पहले भी एक वाहन को टक्कर मारी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
TagsMPट्रकटैक्सीटक्कर2 मौत8 घायलMPtrucktaxicollision2 dead8 injured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





