मध्य प्रदेश

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Sarita
12 July 2025 12:10 PM IST
MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, शुक्रवार देर रात कुठला थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, बता दें कि इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। सूचना पर कुठला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र, कल्लू और आशिक के रूप में हुई है। तीनों युवक पन्ना जिले के रहने वाले थे। युवक कटनी से पन्ना जा रहे थे, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है, फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
Next Story