मध्य प्रदेश

MP News: हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा कार, तीन की मौत, एक गंभीर

Sarita
23 May 2025 10:31 AM IST
MP News: हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा कार, तीन की मौत, एक गंभीर
x
MP News: मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं. सड़क हादसों में लोगों की असमय मौत भी हो रही है. ताजा मामला राजधानी भोपाल का है जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. दरअसल हादसा भोपाल हाईवे पर भैंसाखेड़ी के पास खजूरी थाना क्षेत्र का है, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार 4 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई |
चौथा गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई. एक व्यक्ति का शव कार में फंस गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. वहीं, हादसे के बाद दो लोग सड़क पर फेंके गए. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस दौरान एंबुलेंस चालक की संवेदनहीनता भी सामने आई है. एंबुलेंस चालक ने घायलों और मृतकों को अस्पताल पहुंचाने में देरी की। मौके पर पहुंचने के बाद भी वह काफी देर तक वहीं खड़ा रहा। लोगों के आग्रह के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
Next Story