मध्य प्रदेश

MP News: तेज रफ्तार कंटेनर कार और बाइक पर पलटा, 2 की मौत, 3 घायल

Sarita
3 May 2025 6:47 AM IST
MP News: तेज रफ्तार कंटेनर कार और बाइक पर पलटा, 2 की मौत, 3 घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है. जहां बायपास के देव गुराड़िया फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक कंटेनर में खाद भरी हुई थी और वह भोपाल की ओर जा रहा था. बायपास पर अचानक कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ उछल गया. इस दौरान सामने से आ रही एक बाइक और कार इसकी चपेट में आ गई|
वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बायपास पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. हादसे की सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. कंटेनर को हटाने के लिए तीन क्रेन और एक जेसीबी मशीन की मदद ली गई. स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद के लिए तत्परता दिखाई और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है|
Next Story