मध्य प्रदेश

MP News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

Sarita
4 May 2025 10:37 AM IST
MP News : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,  चार लोगों की मौत
x
MP News : शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के मढ़ा गणेशखेड़ा गांव के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो मासूम बच्चियों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को तत्काल निकालकर बदरवास के अस्पताल भिजवाया। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं और खोराना गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियों के अलावा एक बुजुर्ग और एक युवक शामिल है। चारों एक ही बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
Next Story