- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
MP News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
Sarita
9 April 2025 12:12 PM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के माखन नगर इलाके में काली माता मंदिर के पास मंगलवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में कार सवार राकेश की मौत हो गई. राकेश मानागांव का रहने वाला था और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया|
बताया जा रहा है कि तीनों युवक मंगलवार देर रात मानागांव से आंचलखेड़ा जा रहे थे. काली माता पेट्रोल पंप के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया.
TagsMPकारपेड़टकराईएकमौतcartreecollidedonedeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





