- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
MP News: तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रक से टकराई, एक की मौके पर मौत
Sarita
21 Feb 2025 10:30 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक सड़क हादसे की खबर आई है. जहां नेशनल हाईवे-43 पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी. हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया. मामला नेशनल हाईवे 43 का है. जहां गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई. जिसमें बाइक सवार कमलेश राजपूत (42) और विजय ठाकुर वानी (50) की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बिरसिंहपुर पाली से उमरिया जा रहे थे|
तभी पिपरिया पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक बाइक सवारों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठे व्यक्ति को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर कोतवाली टीआई बालेंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. और उन्होंने परिजनों को समझाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
TagsMPबाइकट्रकटकराईमौत MPbiketruckcollideddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





