मध्य प्रदेश

MP News: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चीख-पुकार मची

Sarita
13 April 2025 10:37 AM IST
MP News:  तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चीख-पुकार मची
x
MP News: पन्ना की अमानगंज घाटी में आज दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग बाल-बाल बचे। हालांकि, इस दुर्घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार, ऑटो बड़ी तेजी से घाटी में उतर रहा था, तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि ऑटो खाई में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई है। घायल हुए दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है, और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो क्रमांक एमपी 35 स डी 0652 अमानगंज से पांच लोगों को बैठा कर पन्ना की ओर आ रहा था, तभी अमानगंज घाटी के पास सड़क पर पड़े तेल की वजह से वह अनियंत्रित हो गया, और ऑटो में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
Next Story