- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जेके सीमेंट...
मध्य प्रदेश
MP News: जेके सीमेंट प्लांट के बाहर हेल्पर आया हाई वोल्टेज करंट की चपेट में
Sarita
6 March 2025 7:19 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जेके सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर अपने ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर चेक कर रहे 22 वर्षीय हेल्पर की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भारत कोरी पिता डरे कोरी उम्र 22 साल निवासी सुनवानी जो कि ट्रक में हेल्पर का काम करता है।
वह बुधवार को जेके सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर प्लांट के बाहर खड़ा था, और प्लांट से दस्तावेज आने का इंतजार कर रहा था, इसी दौरान जब वह ट्रक को चेक करने के लिए ऊपर चढ़ा तो वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, किसी तरह ड्राइवर ने उसे बचाया और आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताया जा रहा है।
TagsMPजेके सीमेंट प्लांटहेल्परहाई वोल्टेजकरंटचपेट MPJK Cement PlantHelperHigh VoltageCurrentHitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





