- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जघन्य अपराध,...
मध्य प्रदेश
MP News: जघन्य अपराध, गर्भवती गाय को काटकर मार डाला, तनाव का माहौल
Sarita
8 March 2025 9:28 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के दमोह का माहौल फिर बिगाड़ने की कोशिश की गई है. कुछ लोगों ने एक गर्भवती गाय को घर के अंदर काटकर मार डाला. घटना दमोह शहर के सीता बावली इलाके की है. शुक्रवार सुबह गायों की निर्मम हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में गुस्से के साथ तनावपूर्ण माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घटना पर रोष जताते हुए दमोह बंद का ऐलान किया|
जिसे जबरदस्त जनसमर्थन मिला और जगह-जगह प्रदर्शन हुए और बाजार बंद कर पुतले जलाए गए. कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. वहीं प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोकशी में शामिल आरोपियों के कब्जे पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने जांच का आश्वासन दिया. लेकिन आए दिन ऐसी स्थिति से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बाजार खुलने से पहले ही दमोह बंद का ऐलान कर दिया गया था। हत्या के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों युवा तथा आम लोग भी सड़कों पर उतर आए।
इस अवैध कृत्य में शामिल कुछ आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां घंटाघर के बीचों-बीच जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और पुतला फूंका गया तथा कार्रवाई की मांग की गई। तनाव को रोकने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया और गौकशी और कारोबारियों से जुड़े कुछ अवैध कब्जे वाले स्थानों पर बुलडोजर चलाया। साथ ही ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी देकर इस विरोध प्रदर्शन को स्थगित किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित गौ सेवा से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी घटना का तत्काल संज्ञान लिया और स्थिति को बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन से ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
TagsMPअपराधगर्भवती गायमारडालातनाव MPcrimepregnant cowkilledtensionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





