- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News :बस में दिल का...

x
Mp News : मध्य प्रदेश के इंदौर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रा के दौरान बस चालक की अचानक तबियत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर के भोजासर निवासी 36 वर्षीय चालक सतीश राव को बस चलाते समय अचानक घबराहट होने लगी। फिर उन्होंने बस की कमान अपने साथ आए क्लीनर को सौंप दी और खुद केबिन के बोनट पर बैठ गए। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर वहीं बैठे क्लीनर के ऊपर गिर पड़े।
बस में मौजूद एक महिला यात्री ने तुरंत अन्य यात्रियों को बुलाया और मदद मांगी। यात्रियों ने सीपीआर देने की भी कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यह घटना राजस्थान के पाली जिले के केलवा-राजगनर इलाके के पास सुबह करीब 6 बजे हुई। बस को तुरंत रोका गया और चालक को पास के देसूरी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल टीम का कहना है कि मौत का कारण साइलेंट हार्ट अटैक हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस में 50 से ज़्यादा यात्री सवार थे। बस मंगलवार देर शाम इंदौर से रवाना हुई थी और सुबह जोधपुर पहुँचने वाली थी। कर्मचारियों ने बताया कि रवाना होने से पहले राव पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन महज़ 15-20 मिनट में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।
TagsMpबसदिलदौराड्राइवरमौतMPbusheartattackdriverdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





