मध्य प्रदेश

MP News: कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन लोग घायल

Sarita
21 Jan 2025 7:43 AM IST
MP News: कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग, तीन लोग घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर समेत तीन लोगों को गोली लग गई। तीनों घायलों को गंभीर हालत में गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुना के पड़ोसी जिले विदिशा के आनंदपुर थाना अंतर्गत हरिपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले गोविंद सिंह के घर में शादी समारोह से जुड़ी रस्में चल रही थीं।
इस दौरान लड़की के पिता गोविंद सिंह ने हर्ष फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली के छर्रे कार्यक्रम में मौजूद गुलाब सिंह मीना, रोडलाल बंजारा और अनिल बंजारा को लग गए। अनिल बंजारा की उम्र 15 साल बताई जा रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Next Story