- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दूषित पानी...
मध्य प्रदेश
MP News: दूषित पानी पीने से आधा दर्जन बच्चे बीमार, तीन की हालत गंभीर
Sarita
12 March 2025 12:27 PM IST

x
MP News: जिले की पानसेमल तहसील के एक गांव में दूषित नाले का पानी पीने से 6 बच्चे बीमार हो गए. सभी बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. दरअसल, बड़वानी जिले की पानसेमल तहसील के ग्राम मनकुई में 6 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई है. इन बच्चों को मंगलवार को पानसेमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रभावित बच्चों में शंकर (8 साल), सुमन (6 साल), मंगीता (8 साल), आशा (6 साल), प्रियंका (6 साल) और अरुण (7 साल) शामिल हैं|
डॉ. सीताराम सोलंकी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों- प्रियंका, आशा और शंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बीएमओ डॉ. अमृत बामनका की टीम ने मौके का निरीक्षण किया. परिजनों ने बताया कि बच्चे रविवार दोपहर पाटी ब्लॉक के ग्राम वाटलाबेड़ा में पैदल ही रिश्तेदार के घर गए थे. रास्ते में उन्होंने नाले का दूषित पानी पी लिया, जिससे उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई। तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने भी बीएमओ से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया।
TagsMPदूषितपानीबच्चेबीमारतीनगंभीर MPcontaminatedwaterchildrenfall illthreecriticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





