मध्य प्रदेश

MP News: जेसीबी की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत

Sarita
18 Feb 2025 11:04 AM IST
MP News: जेसीबी की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम के डोंगरे नगर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे एक चार साल की बच्ची जेसीबी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया और हंगामा किया। जानकारी के मुताबिक धीरज शाह नगर निवासी मुकेश प्रजापत अपनी पत्नी शिवानी और दो बच्चों के साथ बाइक पर डोंगरे नगर के बाहर स्थित कॉमर्स कॉलेज के सामने से गुजर रहे थे। तभी जेसीबी मशीन ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जेसीबी में अवैध रूप से 15 फीट का पाइप कहीं ले जाया जा रहा था। जिससे बाइक टकरा गई, इस टक्कर से चार साल की बच्ची बाइक से गिर गई और सीधे जेसीबी की चपेट में आ गई।
बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने घटनास्थल पर सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों और क्षेत्रवासियों को समझाया। इसके बाद मामला थोड़ा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी वीडी जोशी ने मामला दर्ज कर जेसीबी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story