- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: जोरदार धमाके...

x
Mp News: आगर मालवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले के कानड़ कस्बे में अचानक जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक घर में पानी गर्म करने वाले गीजर के फटने की वजह से यह धमाका हुआ। हालांकि गनीमत रही कि इस धमाके के दौरान घर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं। इस हादे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, जिले के कानड़ कस्बे में एक घर के अंदर अचानक जोरदार धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि पानी गर्म करने वाला गीजर अचानक फट गया, जिस वजह से यह हादसा हुआ है। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत भी टूटकर गिर गई है। इसके अलावा छत पर बनी रेलिंग तक मुड़ गई है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
TagsMpधमाकेफटा गीजरMPexplosiongeyser burst. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





