मध्य प्रदेश

MP News: कचरा गाड़ी ने मां-बेटियों को मारी टक्कर

Sarita
24 Aug 2025 9:56 AM IST
MP News:  कचरा गाड़ी ने मां-बेटियों को मारी टक्कर
x
MP News: इंदौर में घर-घर कचरा इकट्ठा करने वाले वाहनों की रफ्तार भी बेलगाम होती जा रही है। संकरी गलियों में भी चालक वाहन काफी तेज चलाते हैं। ग्रेटर तिरुपति कॉलोनी में कचरा वाहन का चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। उसने स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो दिया और घर के बाहर फुटपाथ पर खड़ी मां और दो बेटियों के पास खड़े एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इससे मां और दोनों बेटियां गिरकर घायल हो गईं।
पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। इसके बाद चालक ने पास में खड़ी एक कार को भी टक्कर मारी और भाग गया। चूंकि चालक पकड़ा नहीं गया, इसलिए यह पता नहीं चल सका कि उसने जानबूझकर कट मारा या टक्कर गलती से हुई। प्रभावित परिवार रहवासियों के साथ पलासिया थाने पहुंचा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी कर दी। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Next Story