- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बीच जंगल में ...
मध्य प्रदेश
MP News: बीच जंगल में हो रही थी गांजे की खेती,पुलिस ने की कार्रवाई
Sarita
4 March 2025 8:51 AM IST

x
MP News: नीमच जिले की कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खेती का भंडाफोड़ किया है। गांव से दूर जंगल किनारे स्थित एक खेत में राई की फसल के बीच अफीम और गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की खेती करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के नेतृत्व में कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम रागसपुरिया के जंगल में की गई। किसी को भनक न लगे इसके लिए तस्कर ने चारों तरफ राई की फसल बो दी थी और उनके बीच में गांजा और अफीम के पौधे उगे मिले। 144 किलो सूखे गांजे के पौधे और 280.5 किलो सूखा और गीला अफीम डोडा जब्त किया गया है।
कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि आरोपी रोडीलाल पिता सोजी निवासी शिवपुरिया चक्की वाला को गिरफ्तार किया गया है। उसने अफीम डोडों से 1 किलो 600 ग्राम अफीम निकाली थी, जिसे जब्त कर लिया गया है। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 8/18, 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि इस खेती में कौन-कौन लोग शामिल हैं। टीआई सौरभ शर्मा ने बताया कि यह खेती जंगल में की जा रही थी।
पुलिस को करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि रास्ता इतना खराब था कि पुलिस की गाड़ी नहीं जा सकती थी। खेत के चारों ओर पांच फीट की पत्थर की दीवार बनाई गई थी, ताकि कोई देख न सके। इस कार्रवाई में कुकड़ेश्वर, रामपुरा, मनासा से 50 से अधिक पुलिस बल ने दबिश दी। यह कार्रवाई 24 घंटे तक चली। पुलिस ने सोमवार दोपहर इसका खुलासा किया।
TagsMPजंगलगांजेखेतीपुलिसकार्रवाईMPforestganjacultivationpoliceactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





