- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गेहूं की फसल...
मध्य प्रदेश
MP News: गेहूं की फसल के बीच की जा रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने की कार्रवाई
Sarita
3 March 2025 11:41 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नशे की खेती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. बड़े पैमाने पर अफीम की खेती के बाद अब गेहूं के खेत में गांजे की फसल पकड़ी गई है. मामला घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रातामाटी गांव का है. जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खेत में गेहूं के बीच सैकड़ों की संख्या में गांजे के पौधे उगाए गए हैं. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी, लेकिन इस दौरान खेत का मालिक भागने में कामयाब हो गया और पुलिस की पकड़ में नहीं आया. पुलिस ने जांच की तो पूरी तरह पके हुए गेहूं के बीच 760 गांजे के पौधे उगे मिले|
पुलिस ने सभी पौधों को एकत्र कर जब्त कर लिया है और फरार खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा कि किसके इशारे पर यह नशे की खेती की जा रही थी और इसे कहां बेचा जाना था. फसल की गिरदावरी करने के लिए टीम रातामाटी गांव पहुंची थी. राजस्व विभाग की टीम को गेहूं के बीच गांजे की फसल दिखाई दी. राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल इसकी सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी. इसके बाद घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और गांजे की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने खेत से 760 गांजे के पौधे जब्त किए हैं. घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली दहाट ने बताया कि रातामाटी गांव में खेत में गेहूं की फसल के बीच में गांजे की खेती की जा रही थी|
सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और गांजे की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने खेत से 760 गांजे के पौधे जब्त किए हैं. उधर, पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही खेत मालिक धर्मवीर सिंह फरार हो गया, पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने बैतूल के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में तीन जगहों पर बड़े पैमाने पर अफीम की फसल जब्त कर नष्ट की थी इसका सीधा सा मतलब यह है कि ड्रग तस्कर बैतूल की जटिल भौगोलिक परिस्थितियों और जलवायु का फायदा उठाकर यहां गांजा और अफीम की खेती कर रहे हैं।
TagsMPगेहूंफसलगांजेखेतीपुलिसकार्रवाईMPwheatcropganjacultivationpoliceactionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





