मध्य प्रदेश

MP News: जुए की लत ने ले ली युवक की जान

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 9:23 AM IST
MP News:  जुए की लत ने ले ली युवक की जान
x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना शुक्रवार की है, युवक कमरे में फांसी पर लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम इंदर लोधी था और युवक जुआ खेलता था, युवक गुरुवार को घर से निकला था और रात में दिवाली की पूजा में भी शामिल नहीं हुआ, देर रात युवक घर पहुंचा और शुक्रवार को युवक फांसी पर लटका मिला।
बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ दिन पहले 3 लाख रुपए की फसल बेची थी और जुए में 3 लाख रुपए हार गया था, इसके बाद से युवक डिप्रेशन में था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, अमोला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story