- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बैंक अधिकारी...

x
MP News: मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले कम नहीं हो रहे हैं. साइबर ठग हर दिन नए बहाने से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इसी कड़ी में बैंक अधिकारी बनकर और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल भेजने की धमकी देकर 35 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. दरअसल ठगों ने एसबीआई अधिकारी बनकर ठगी की है. रांझी थाना अंतर्गत रक्षा नगर निवासी गोकुलचंद के साथ ठगी की घटना हुई है|
पीड़ित को उसके क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाने और मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल भेजने की धमकी देकर 35 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए. ठगों ने पीड़ित को 14 जनवरी को व्हाट्सएप कॉल के जरिए कॉल किया. वीडियो में ठग वकील और पुलिस के वेश में बैठे नजर आए. 35 लाख रुपए देने के बाद भी और रुपए ट्रांसफर करने की धमकियां मिल रही थीं. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. रांझी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
TagsMPबैंक अधिकारी35 लाखठगीMPbank officer35 lakhfraudजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





