मध्य प्रदेश

MP News: नीलगिरी लकड़ी की तस्करी करते चार ट्रक ज़ब्त

Sarita
20 May 2025 12:41 PM IST
MP News: नीलगिरी लकड़ी की तस्करी करते चार ट्रक ज़ब्त
x
MP News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी में यूकेलिप्टस की लकड़ी की तस्करी कर रहे चार ट्रक जब्त किए गए हैं. बताया जा रहा है कि करंजिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत बिना वैध दस्तावेजों के दिनदहाड़े यूकेलिप्टस की लकड़ी की तस्करी की जा रही थी, जिस पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की है|
वन मंडल अधिकारी पुनीत सोनकर ने बताया कि चार ट्रकों में बिना परिवहन परमिट के यूकेलिप्टस की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था और ये ट्रक रायपुर की ओर जा रहे थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. लेकिन सवाल यह है कि जिले में लंबे समय से यूकेलिप्टस की लकड़ी की तस्करी का खेल सुनियोजित तरीके से कब से चल रहा था|
Next Story