- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ट्रेलर और...
मध्य प्रदेश
MP News: ट्रेलर और कार की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल
Sarita
7 May 2025 7:28 AM IST

x
MP News: मैहर जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर और अर्टिगा कार की सीधी भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्रामीण थाना क्षेत्र के कंचनपुर मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार इंदौर के अरिविहान इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी संस्थान का स्टाफ माध्यमिक शिक्षक मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के टॉपर्स का इंटरव्यू लेने मैहर और रीवा जिले में आया हुआ था। रीवा से लौटते समय कंचनपुर के पास यह हादसा हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रेफर कर दिया गया।
इस दर्दनाक हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि कार की टक्कर एक ट्रेलर से हुई है. इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है|
TagsMPट्रेलरकारभिड़ंतचारघायल MPtrailercarcollisionfourinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





