मध्य प्रदेश

MP News: शादी का खाना खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Sarita
13 Jun 2025 12:34 PM IST
MP News: शादी का खाना खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में उल्टी-दस्त के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. पांच लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है, यह घटना निराला नगर वार्ड क्रमांक 9 की है. सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर जांच करने पहुंची|स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने ही एक महिला ने दम तोड़ दिया. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा|
उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. स्वास्थ्य विभाग की टीम पता लगा रही है कि ये सब कैसे हुआ. बताया जा रहा है कि सभी लोग हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी|
Next Story