- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: ड्रिप सिंचाई...
मध्य प्रदेश
MP News: ड्रिप सिंचाई प्रणाली से पानी पीने से चार युवती बीमार
Sarita
12 April 2025 8:52 AM IST
MP News: जिले के परासिया ब्लॉक के मानेगांव में एक खेत में लगे ड्रिप इरिगेशन सिस्टम का पानी पीने से चार लड़कियां बीमार हो गईं. पानी पीने के बाद अचानक उन्हें उल्टी और पेट में दर्द होने लगा. परिजनों ने पहले उन्हें घर पर ही प्राथमिक उपचार दिया लेकिन हालत बिगड़ने पर वे उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां उनका उपचार चल रहा है. दरअसल, सभी लड़कियां अपने गांव से गांगीवाड़ा आई थीं|
जब वे वापस लौट रही थीं तो धूप और तेज गर्मी के कारण इन लड़कियों को प्यास लगी और उन्होंने पास के खेत में फसलों की सिंचाई कर रहे स्प्रिंकलर और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के पाइप से पानी पी लिया. इसके बाद घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि पानी में कीटनाशक होने के कारण यह स्थिति बनी है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं. डॉक्टरों ने कहा कि प्यास लगने पर कहीं का भी पानी नहीं पीना चाहिए. कुएं, हैंडपंप या घर का पानी पीना चाहिए|
TagsMPड्रिप सिंचाईप्रणालीपानीयुवतीबीमारMPdrip irrigationsystemwatergirlfell illजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





