- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अवैध रूप से...
मध्य प्रदेश
MP News: अवैध रूप से मछली परिवहन करते पांच लाख की मछली,वाहन जब्त, दो गिरफ्तार
Sarita
7 July 2025 10:02 AM IST

x
MP News: पहले मामले में भैरुन्दा पुलिस ने नर्मदा तटीय ग्राम तिगाली से अवैध रूप से मछली परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन से 800 किलो मछली (कतला) जब्त की है. बरामद मछली की अनुमानित कीमत 4 लाख 15 हजार रुपए है. थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जुलाई को मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ (सहकारी) मर्यादित इंदिरासागर जलाशय नर्मदानगर जिला खंडवा के मुखबिर अजय श्रीवास्तव ने भैरुन्दा पुलिस को अवैध मछली परिवहन की सूचना दी थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने तिगाली ग्राम नर्मदा घाट से एक पिकअप वाहन को रोका तो उसमें अवैध रूप से मछली परिवहन होते पाय|
पुलिस ने वाहन चला रहे आरोपी दीपक विश्वकर्मा निवासी भैरुन्दा को मौके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से पिकअप वाहन एवं उसमें रखी 800 किलो कतला मछली जब्त की गई. आरोपी के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा एवं रेहटी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे ने बताया कि पुलिस को चार पहिया वाहन में मछलियों का अवैध परिवहन होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर रेहटी पुलिस ने कार्रवाई की। एक अन्य मामले में रेहटी पुलिस ने अवैध मछली परिवहन के आरोपियों के कब्जे से एक महिंद्रा पिकअप एवं 33,500 रुपए कीमत की 273 किलो मछली जब्त की। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा एवं रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने बताया कि पुलिस को वाहनों में मछलियों का अवैध परिवहन होने की सूचना मिली थी।
इस सूचना पर पुलिस ने बोरी नहर पर सलकनपुर तरफ से आ रहे वाहनों की चेकिंग की तो एक पिकअप वाहन में अवैध मृत मछलियां भरी हुई मिली। पुलिस ने मामले में अयाज खान पिता अनवर खान 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 01 सुभाष कॉलोनी भैरुन्दा थाना भैरुन्दा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 33,500 रुपए कीमत की 39 मछलियां जब्त की जिले की भैरूंदा और रेहटी पुलिस ने मछलियों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में करीब पांच लाख की मछलियां और वाहन जब्त किए हैं। हैरानी की बात यह है कि इस समय मछलियों के प्रजनन काल के चलते मत्स्य विभाग ने मछली पकड़ने और परिवहन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी अवैध रूप से मछलियां पकड़कर परिवहन किया जा रहा है।
TagsMPअवैधमछलीपरिवहनवाहनजब्तदोगिरफ्तारMPillegalfishtransportationvehicleseizedtwoarrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





