- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पुरानी रंजिश...

x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा के सिलरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते गोली चल गई. यह घटना शुक्रवार देर रात की है, अमर सिंह जाटव नाम के युवक को गोली लगी है. उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, अमर सिंह का कहना है कि उसका चचेरा भाई 6 महीने पहले गांव की ही लड़की से शादी करके भाग गया था, दोनों बालिग थे|तभी से लड़की के परिवार वाले उससे रंजिश रखते हैं और 4 महीने पहले लड़की के परिवार वालों ने अमर सिंह को बंधक भी बना लिया था. इसके बाद गांव के सरपंच की मदद से उसे छुड़ाया गया|
इसके बाद अमर सिंह अपने परिवार के साथ गांव छोड़कर अपने खेत पर रहने लगा, शुक्रवार को अमर सिंह अपने खेत का बोर चालू करने जा रहा था. तभी सुमित जाटव, कैलाश जाटव और 3 अन्य ने उस पर फायरिंग कर दी. अमर सिंह के हाथ में गोली लगी है, आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है|
TagsMPरंजिशफायरिंगयुवकगोलीMPrivalryfiringyouthbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





