- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: जंगलों में...
मध्य प्रदेश
MP News: जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फायरिंग
Sarita
21 May 2025 10:28 AM IST

x
MP News: बालाघाट जिले के लांजी थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों ने एक बार फिर पुलिस और सुरक्षा बलों को चौकन्ना कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी के लगातार संकेत मिल रहे थे. सोमवार 20 मई को सुरक्षा बलों को मिली एक पुख्ता सूचना ने पूरे तंत्र को चौकन्ना कर दिया. जानकारी के मुताबिक बिलालकासा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर हॉक फोर्स, सीआरपीएफ 207 कोबरा और जिला पुलिस की 12 संयुक्त टीमें जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थीं. सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 2 बजे सुरक्षा बलों का सामना 15-20 नक्सलियों के समूह से हुआ|
बताया जा रहा है कि जंगल में सूखे पत्तों पर हो रही हलचल से नक्सली सतर्क हो गए और पुलिस पार्टी की मौजूदगी की भनक लगते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला, लेकिन जब नक्सलियों ने देखा कि सुरक्षा बलों की संख्या उनसे कहीं ज्यादा है तो वे मौके से भाग निकले. इस दौरान नक्सलियों की ओर से करीब 20-30 राउंड फायरिंग हुई।
मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, जहां से नक्सलियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं। इनमें खाने-पीने की वस्तुएं, कपड़े और कुछ जरूरी उपकरण शामिल हैं। इससे साफ संकेत मिलता है कि नक्सली इलाके में कैंप लगाने की योजना बना रहे थे।
TagsMPसुरक्षाबलोंनक्सलियोंफायरिंगMPsecurity forcesNaxalitesfiringजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





