- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत में लगी...
मध्य प्रदेश
MP News: खेत में लगी आग, 60 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसान ने मांगा मुआवजा
Sarita
21 March 2025 10:28 AM IST

x
MP News: अमरवाड़ा से उमरिया और बिलहरा 20 किमी दूर हैं। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने स्थानीय व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में जब दमकल पहुंची तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक के उमरिया और बिलहरा गांव के खेतों में लगी आग ने गेहूं की खड़ी फसल को खाक कर दिया। अमरवाड़ा और चौरई ब्लॉक की सीमा पर स्थित इन दोनों गांवों की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। आग बिलहरा से शुरू होकर उमरिया की ओर बढ़ी। इससे करीब 60 एकड़ में लगी फसल जलकर राख हो गई। अनुमान है कि दोनों गांवों के करीब 11 किसानों को 25 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
अमरवाड़ा एसडीएम के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल के जरिए आग पर काबू पा लिया गया है। पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग से किसान जरासंध चंद्रवंशी, अनुभव सिंह परिहार, चैन सिंह पटेल, आकाश चंद्रवंशी, रामेश्वर दुबे, राज राजपूत, सर्वलाल चंद्रवंशी, बाबू पटेल, सनी पटेल, करण चंद्रवंशी सहित अन्य किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।अमरवाड़ा से उमरिया और बिलहरा की दूरी 20 किमी है। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ी देरी से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने स्थानीय व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में जब दमकल पहुंची तब आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका।
TagsMPखेतआगगेहूंफसलराखकिसानमुआवजा MPfieldfirewheatcropashesfarmercompensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





