मध्य प्रदेश

MP News: होटल में लगी आग, फर्नीचर व अन्य सामान जला

Sarita
9 March 2025 8:56 AM IST
MP News: होटल में लगी आग, फर्नीचर व अन्य सामान जला
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बस स्टैंड के पास स्थित लजीज होटल में शनिवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते होटल से लपटें और धुआं निकलने लगा। यह देख आसपास के व्यापारियों समेत बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। आग बढ़ती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। साथ ही बचाव कार्य शुरू करने के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी काट दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। होटल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग से वहां रखा फर्नीचर और अन्य सामान जल गया है।
बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित लजीज होटल के ऊपरी हिस्से में आग लग गई है। सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और आग बुझाई गई। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों के बारे में उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। पहले शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिसके कारण पास में रखे सोफे और अन्य ज्वलनशील सामान में आग लग गई और आग फैल गई। तीन दमकल गाड़ियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
Next Story