मध्य प्रदेश

MP News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग

Sarita
9 July 2025 11:04 AM IST
MP News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग
x
MP News: दमोह जिले के थाना हिंडोरिया अंतर्गत बांदकपुर चौकी के अथाई मोहल्ला निवासी घनश्याम सिंह के घर में मंगलवार दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीकेज होने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में मकान और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. वहीं घर के लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई|
पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है. पुलिस जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. पीड़ित ने बताया कि उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. उसके पास अब पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए अनाज नहीं है. वह चाहता है कि प्रशासन उसकी मदद करे. बांदकपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story