मध्य प्रदेश

MP News: लहलहाते गेहूं के खेतों में लगी आग, किसान की आंखों के सामने 10 एकड़ फसल जलकर राख

Sarita
13 March 2025 10:13 AM IST
MP News: सीहोर तहसील के ग्राम बमूलिया में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई. जिसमें किसान की करीब 7 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. किसान सुरेश मेवाड़ा ने बताया कि मैं बैरागढ़ भोपाल का रहने वाला हूं, बमूलिया में मेरी 13 एकड़ जमीन है. आज दोपहर जब मैं खेत पर पहुंचा तो देखा कि फसल में आग लगी हुई थी. आग लगने की सूचना मिलते ही करीब 200 से 300 लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया. आसपास की फसल को बचाने के लिए खेत में 7-8 ट्रैक्टर भी दौड़ाए गए. इस बीच मेरी करीब सात एकड़ कृषि भूमि का गेहूं जल गया. फसल को बचाने के प्रयास में मेरी भी काफी फसल जल गई और काफी प्रयास के बाद भी मेरी करीब 3 एकड़ फसल ही बचाई जा सकी|
इस तरह मेरी करीब 10 एकड़ फसल नष्ट हो गई. और आसपास के किसानों की फसल भी बच गई. हादसे में ट्रैक्टर चालक मेरे दामाद दिलीप सिंह के ट्रैक्टर का पहिया आग की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर भी जल गया। किसान ने बताया कि फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बाद में पटवारी भरत मेवाड़ ने मौका मुआयना किया। इस दौरान आग बुझाने के लिए दमकल भी मौके पर पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन दमकल ने खेत में पानी का छिड़काव कर आग को पूरी तरह बुझा दिया।
Next Story