- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: देर रात मैरिज...

x
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बंधन मैरिज गार्डन में शुक्रवार देर रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को झांसी रोड इलाके में स्थित बंधन गार्डन में कोई कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे गार्डन में आग लग गई।
आग में कंप्यूटर, साउंड सिस्टम और शामियाना समेत अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मैरिज गार्डन में आग शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से लगी थी।
TagsMPमैरिज गार्डनआगसामानजला MPmarriage gardenfiregoodsburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





